फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lathis, woman killed, six injured in dispute over picking mangoes from orchard

बाग से आम उठाने के विवाद में चली लाठियां, महिला की मौत, छह घायल

Sat, 26 Jun 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lathis, woman killed, six injured in dispute over picking mangoes from orchard
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजड़पुरवा में बाग से आम उठाने जैसी मामूली घटना को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कंजड़पुरवा में आम के बाग के पास ही कंजड़ बस्ती है। यह रहने वाली सुनीता (50) के परिवार का एक बच्चा पड़ोस में स्थित बाग में गिरे आम को उठा लाया। इसा बाग की रखवाली कंजड़ पुरवा निवासी सोनकली (55) करती है। आम उठा ले जाने को लेकर सुनीता और सोनकली के बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में सोनकली का पुत्र मोनू (23) आ गया और उसने लाठी चलाना शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस पर सुनीता के पक्ष से मुल्लू (38) रंजना (35), रोहित (25) भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद सोनकली की पुत्री प्राशी (20) भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर सवायजपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद कय्यूम के पहुंचने पर दोनों पक्ष अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में सुनीता और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। यहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में डाक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया। मोनू का इलाज शुरू है। लोनार कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले हैं।

चर्चा में असली वजह तो कुछ और ही है
दो पक्षों के बीच विवाद की जड़ भले ही आम बताई जा रही हो, लेकिन चर्चा कुछ और ही है। सूत्रों के मुताबिक कंजड़पुरवा में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनाई जाती है। शराब खरीदने के लिए गए ग्राहक को अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद होने की बात स्थानीय ग्रामीण भी कह रहे हैं। शायद यही कारण है कि घटना के बाद पुलिस टीम ने कंजड़पुरवा में शराब बरामदगी को लेकर अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed