फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lathicharje on sapai

कलेक्ट्रेट जा रहे सपाईयों पर बरसी लाठियां, जिले भर में हुईं गिरफ्तारी

Mon, 14 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
lathicharje on sapai
कलक्ट्रेट जा रहे सपा कार्यकर्ता पर लाठी चलाते सीओ सिटी विकास जायसवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को सपा के विरोध प्रदर्शन से पहले ही सपाइयों को अलग-अलग स्थानों पर गिरफ्तार कर लिया गया। शहर में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के लिए जा रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं। सपा के दो एमएलसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को धरना प्रदर्शन में शामिल होने हरदोई आ रहे सपा एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप को संडीला में ही रोक लिया गया। यहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई और वह हरदोई लखनऊ मार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर संडीला स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन भेज दिया। संडीला में 38 लोगों की गिरफ्तारी की गई। सपा एमएलसी मिस्बाहउद्दीन और उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य रजीउद्दीन को भी घर में ही नजरबंद करने के बाद गिरफ्तार कर डाकबंगले में रोक दिया गया। कलक्ट्रेट जाने की तैयारी कर रहे जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय से निकले सपाइयों को गांधी मैदान गेट के निकट रोक लिया गया। यहां पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी, सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव, रामज्ञान गुप्ता, अजय सिंह पाल को रोकने की कोशिश पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। सीओ सिटी विकास जायसवाल भी मौजूद रहे। यहां 117 सपाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, आदर्श दीपक मिश्रा और शहाब हसन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शाहाबाद से हरदोई आ रहे पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू और उनके समर्थकों को हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में आटदानपुर के निकट पकड़ा गया। उन्हें बेहटागोकुल थाने में शाम तक रोके रखा गया और फिर निजी मुचलके पर रिहा किया गया। यहां 53 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

पुत्र समेत घर में नजरबंद किए गए पूर्व जिलाध्यक्ष
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली और उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयूब को सोमवार तड़के तीन बजे ही पुलिस ने सिकंदरपुर स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। सुबह उनके समर्थकों ने आवास के बाहर एकत्र होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के तेवर देख समर्थक नहीं रुके। पाली में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे सरताज खां को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। सरताज खां के आवास पर पुलिस की तीखी नोकझोंक भी सपाइयों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed