फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   land dispute,youth,hardoi news,killed,electoral rivalry

भूमि विवाद व चुनावी रंजिश में मारपीट, युवक की मौत

Fri, 30 Apr 2021 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
land dispute,youth,hardoi news,killed,electoral rivalry
मल्लावां। लकड़हा मंसूरपुर गांव में भूमि विवाद व चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला बोल दिया। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान पति व पड़ोस गांव के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लकड़हा मंसूरपुर निवासी कुलदीप (18) परिवार के ही नन्हे (35), रजनीश (25) व सुनील (20) के साथ गुरुवार की शाम खेत में पिपरमेंट की फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां आए गांव के ही निवर्तमान प्रधान के पति महेश, महेंद्र, श्याम बिहारी, राहुल, रोहित व नरेंद्र, बेरिया नजीरपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी शांति देवी व कोडरमऊ निवासी प्रकाश भूमि विवाद व चुनावी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगे।
उनके विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो व सरिया से हमला बोल दिया। मारपीट में कुलदीप, नन्हें, रजनीश व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कुलदीप व नन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनो की हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में कुलदीप की मौत हो गई।
जबकि नन्हें को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कुलदीप दो भाइयों में छोटा था, वह अविवाहित था।
इधर देर रात परिजन शव लेकर वापस आ गए और सुबह कोतवाली पहुंचे। कुलदीप के चाचा शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ विशाल यादव ने भी कोतवाली पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर शुक्रवार की दोपहर एएसपी पूर्वी अनिल यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
दूसरे पक्ष ने मारपीट व लूट का लगाया आरोप
मल्लावां। लकड़हा मंसूरपुर में गुरुवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद व मारपीट की घटना में युवक की मौत के बाद पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं शुक्रवार की दोपहर दूसरे पक्ष से गांव निवासी प्रीतम ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के ही रहने वाले शिवकुमार से उसका भूमि विवाद चल रहा है।
इससे संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसका बेटा श्याम बिहारी गांव के ही प्रमोद व चंद्रशेखर के साथ उन्नाव जनपद के बांगरमऊ से ट्रैक्टर से गेहूं बेंचकर घर आ रहा था।

गांव के पास सात आठ लोगों ने उन्हें रोक लिया और धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे के पास रखे 33 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed