{"_id":"5e3319c08ebc3e4b294d241a","slug":"lakhs-stolen-from-the-principal-s-house-hardoi-news-knp5414982163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुराए
विज्ञापन
फोटो-17- चोरी के बाद घर में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : HARDOI
चोरों ने बुधवार की रात रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गए प्रधानाचार्य के मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से वअलमारी से दो लाख की नगदी जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
कस्बे में पानी टंकी के पास रहने वाले ब्रम्हादीन कनौजिया क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। बुधवार को ब्रम्हादीन कनौजिया पत्नी, बेटे व बहू के साथ साले सूरज कनौजिया निवासी कस्बा बांगरमऊ जिला उन्नाव के बेटे विवाह में शामिल होने गए थे। घर में ताला पड़ा हुआ था। बुधवार की देर रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
इसके बाद बक्सों व अलमारी से नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सुबह पड़ोसी दिलीप कुमार ने मेन गेट का ताला टूटा देख ब्रम्हानंद कनौजिया को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद ब्रम्हानंद परिवार के साथ घर वापस आ गए। बताया कि चोर दो लाख रुपये की नगदी समेत सोने के तीन हार, तीन चेन, 17 अंगूठी, चार कंगन, बाली, चांदी की पायल व कपड़े आदि चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद एसआई पुष्कर वर्मा व आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।