फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   laghu sinchaee kaaryaalay ke gairahaajir do karmiyon ke veta

लघु सिंचाई कार्यालय के गैरहाजिर दो कर्मियों के वेतन पर रोक

Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
laghu sinchaee kaaryaalay ke gairahaajir do karmiyon ke veta
विकास भवन स्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। - फोटो : HARDOI
हरदोई। सीडीओ ने गुरुवार को तीसरे दिन लघु सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी। उन्होंने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनय कुमार और सुधीर कुमार अनुपस्थित पाए गए। वरिष्ठ सहायक लक्ष्मी शंकर गुप्ता अवकाश पर थे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अभियंता लघु सिंचाई को तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कर्मचारी सुधीर कुमार गुप्ता और दिलीप कुमार पंत मनरेगा के तहत कराई जा रही बोरिंग में जियो टैगिंग व अन्य प्रक्रिया के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन

सीडीओ को बताया गया कि मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत 706 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं। इनके सापेक्ष 665 परियोजनाओं की आईडी जारी हुई है। 483 कार्यों की जियो टैगिंग हुई। सीडीओ ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष मध्यम बोरिंग पूर्ण न करा पाने और मनरेगा के तहत भौतिक प्रगति न बढ़ाने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed