फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour died due to jholachap injection

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से मजदूर की मौत

Sun, 24 Oct 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
labour died due to jholachap injection
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरकिटिया में झोलाछाप के इलाज से शनिवार रात मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ग्राम सिरकिटिया निवासी इंद्रपाल (40) मजदूर था। तीन-चार दिन से वह पेट दर्द से परेशान था। शनिवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर ग्राम कुइयां में झोलाछाप के पास गए। परिजनों के मुताबिक झोलाछाप ने इंद्रपाल को दो इंजेक्शन लगाए और घर भेज दिया। घर पहुंचने पर कुछ ही देर में इंद्रपाल की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। इंद्रपाल के परिवार मेें पत्नी मंजू व दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

साले ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के साले बघौली थाना क्षेत्र के कटैलापुरवा निवासी संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि जहरीला इंजेक्शन देकर इंद्रपाल की हत्या की गई है। संजय का कहना है कि 24 जुलाई 2020 को सिरकिटिया निवासी दिनेश की मौत हो गई थी। इस मामले में दिनेश के परिजनों ने इंद्रपाल समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह दिसंबर को इंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 25 जून 2021 को उसे जमानत मिली थी। आरोप है कि उक्त रंजिश में ही सुनियोजित ढंग से इंद्रपाल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed