फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laborer falls from tractor, dies after wheel rolls over him

Hardoi News: ट्रैक्टर से गिरे मजदूर के ऊपर से निकला पहिया, मौत

Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Laborer falls from tractor, dies after wheel rolls over him
फोटो-21- मोहम्मद नाजिम। फाइल फोटो
पिहानी। चपरतला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया पुल के पास चलते ट्रैक्टर से युवक गिर गया। इससे वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल को परिजन पिहानी सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके से ट्रैक्टर समेत चालक भाग गया। हादसा बुधवार सुबह का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव निवासी मोहम्मद नाजिम (26) मजदूरी करते थे। वह गांव के ही एक शख्स के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर माल लादने का काम करते थे। पत्नी रुकैया के मुताबिक, बुधवार सुबह नाजिम ट्रैक्टर पर बैठकर पिहानी जा रहे थे। वह चालक के पास वाली सीट पर बैठे थे। उनके गांव से हर्रैया पुल आधा किलोमीटर दूर है। इस दौरान पिहानी-चपरतला मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया पुल के पास नाजिम अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाजिम के परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र है। मौके से ट्रैक्टर समेत चालक भाग गया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed