{"_id":"5eb6f3348ebc3e90921493d3","slug":"kurki-hardoi-news-knp559342537","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता सुभाष पाल की संपत्तियां होंगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता सुभाष पाल की संपत्तियां होंगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गत विधानसभा चुनाव में बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे सुभाष पाल और उनके भाई सुधीर पाल की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने पारित किए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि सुभाष पाल और सुधीर पाल निवासी ग्राम गड़रियनपुरवा थाना सुरसा के विरुद्ध कोतवाली देहात में गैंगस्टर का मामला दर्ज है।
आरोप है कि इन्होंने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से कई करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदी हैं। इन संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया एसडीएम सदर राकेश कुमार पूरी कराएंगे। सुभाष पाल के विरुद्ध 24 दिसंबर 2017 को देहात कोतवाली में नकली शराब बनाकर ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेचने का मामला दर्ज हुआ था।
छह फरवरी 2018 को सुभाष पाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। मामले की विवेचना इस समय क्राइम ब्रांच के पास है। 8 मार्च 2018 को सुभाष पाल सहित 14 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ था।