फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotedar sued for irregularities in ration distribution

Hardoi News: राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार पर मुकदमा

Thu, 22 Dec 2022 09:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Kotedar sued for irregularities in ration distribution
हरदोई। राशन वितरण में अनियमितता और ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न न देने के आरोप में कोटेदार के विरुद्घ पूर्ति निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्ति निरीक्षक ने यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने बताया कि विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत जलालपुर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जांच कराई गई।
जांच में पुष्टि हुई कि ग्राम पंचायत जलालपुर निवासी उचित दर विक्रेता राम नरेश ने कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण न करके 22.98 क्विंटल गेहूं और 72.97 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की है।
विज्ञापन

सत्यापन में कार्डधारकों ने बताया कि माह में दो-दो बार ई-पॉस पर अंगूठा लगवा लेने के बाद भी मनमाने ढंग से खाद्यान्न दिया जाता था। जांच में कालाबाजारी की पुष्टि पर डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी की ओर से आरोपी उचितदर विक्रेता राम नरेश के विरुद्घ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में हरियावां थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अविनाश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed