फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   korona ke 19 mamle mile

सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
korona ke 19 mamle mile
हरदोई। मंगलवार को जनपद में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में शहर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल के दो चिकित्सक समेत सात कर्मचारी भी शामिल हैं। जनपद में कुल संक्रमित 382 हो गए हैं। जनपद में अब तक सात मौतें हुईं हैं, जबकि 143 एक्टिव केस हैं। 232 लोग स्वस्थ हो घर जा चुके हैं। प्रशासन ने खगेश्वरपुरवा में बैरिकेडिंग करा दी है। इस मोहल्ले में एक ही परिवार के 10 लोग रविवार शाम आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि सोमवार देर रात और मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट में कुल 19 लोग संक्रमित मिले हैं। जिला चिकित्सालय मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के दो चिकित्सक (50) और (25) संक्रमित मिले हैं। इसी अस्पताल के स्टाफ में शामिल महिला (29) व चार युवक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित एक नर्सिंगहोम की महिला कर्मचारी (35) और युवक (35) भी संक्रमित पाए गए हैं। धर्मशाला रोड पर स्थित एक प्राइवेट लैब के कर्मचारी (22) को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष (45) शहर के मोहल्ला गौरीनगर में रहते हैं। वह भी पॉजिटिव मिले हैं। गौरीनगर निवासी एक अन्य युवक (25) भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी युवक (39), बढ़ैयनपुरवा निवासी युवक (45), मल्लावां के ग्राम बांसा निवासी युवती (25), हरियावां विकासखंड के ग्राम रारा निवासी युवती (22) भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। शाहाबाद के मझियावां निवासी महिला (25) भी संक्रमित मिली है। हरियावां विकास खंड के ग्राम भम्मापुरवा निवासी शख्स (48) भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कुवैत से लौटा युवक मिला पॉजिटिव
माधौगंज विकास खंड के ग्राम भुलभुलियापुर निवासी युवक (40) कुवैत में एक लांड्री में काम करता था। 11 जुलाई को कुवैत से फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा था। एयरपोर्ट से एक टैक्सी करके गांव भुलभुलियापुर पहुंचा था। 12 जुलाई को बिलग्राम सीएचसी पर कोरोना की जांच को नमूना दिया था। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला है। संक्रमित मिले युवक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री और एक भांजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को भेजे गए 805 नमूने
कोरोना की जांच के लिए मंगलवार को 805 नमूने लिए गए। ये सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेज दिए गए हैं। इनमें जिला कारागार के बंदियों, न्यायालय के कर्मचारियों, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों के नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed