फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kiln worker's body found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला भट्ठा श्रमिक का शव

Sun, 20 Feb 2022 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kiln worker's body found hanging on a noose
भरावन/मल्लावां। अतरौली थानाक्षेत्र के नेवादा स्थित ईंट-भट्ठा पर मजदूूरी करनेे आए मजदूर का शव रविवार को फंदे से फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उधर, मल्लावां में पत्नी और बेटे के बीच कहासुनी से परेशान होकर वृद्ध ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उचवल निवासी सोनपाल (35) भट्ठा मजदूर था। वह आठ दिन पूर्व अतरौली के नेवादा गांव स्थित ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह भट्ठे से कुछ दूरी पर पेड़ में मफलर के फंदे से शव फांसी पर लटका मिला। उधर से गुजरे लोगों ने भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को सूचना दी। भट्ठा मुनीम अजय ने बताया कि वह गांव के कई मजदूरों के साथ काम करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। साथियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना में घरेलू कलह की बात सामने आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मल्लावां में पत्नी और बेटे के बीच कहासुनी होने से परेशान वृद्ध ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी पोहकर (75) का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित बाबूलाल के बाग में रस्सी के फंदे से पर लटका मिला।

उधर, से गुजरे पड़ोसियों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों के मुताबिक, शनिवार को पोहकर की पत्नी व बेटे के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर पोहकर घर से निकल गया और बाग में फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक के चार बेटे हैं। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में वृद्ध ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed