फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kiln worker dies after dispute with wife

भट्ठा श्रमिक ने पत्नी से विवाद के बाद जान दी

Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
kiln worker dies after dispute with wife
हरदोई/हरियावां/मल्लावां। सांडी थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने से नाराज भट्ठा श्रमिक ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ जान दे दी, वहीं हरियावां क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए अधेड़ का शव गन्ने के खेत मेें पड़ा मिला।
विज्ञापन

उधर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। लखीमपुर जनपद के मैैगलगंज कस्बा निवासी मुस्कीम (28) भट्ठा श्रमिक था।
विज्ञापन

वह सांडी स्थित ईंट-भट्ठा पर काम करता था। साथ में पत्नी मधुर्रा बेटे के साथ रहती है। मंगलवार को शाम मुस्कीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी ने उसे बेहोश पड़ा देखा तो शोर मच
विज्ञापन
विज्ञापन

ाया। इसके बाद साथियों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, देर शाम मुस्कीम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद होने से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। एसओ सांडी बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेदुरा में रिश्तेदारी में आए अधेड़ का शव गन्ने के खेत मेें पड़ा मिला। ग्राम पोखरी निवासी सुबेदार (52) खेती करते थे। मंगलवार को वह हरियावां के ग्राम नेदुरा निवासी रिश्तेदार अशोक के घर आए थे।
अशोक के मुताबिक, सुबेदार दोपहर में लापता हो गया था। देर शाम तक घर न आने पर खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार को सुबह नेदुरा गांव से कुछ दूर एक गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला।
परिजनों ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि सुबेदार शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मल्लावां-माधौगंज मार्ग स्थित गेस्ट हाउस के पास बुधवार को सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक पैदल जा रहा था।

इसी दौरान वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सकती।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि युवक देखने से विक्षिप्त लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed