फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kidnapped girl killed

बालिका को अगवा कर मौत के घाट उतारा

Sun, 03 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 03 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl killed

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बारात देखने

विज्ञापन
गई छात्रा को अगवा कर मौत के घाट उतार  कर बालिका के शव को खेत में एक गड्ढे में छिपा दिया गया। पांच दिन बाद शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, जहां बालिका के परिजन रेप के बाद हत्या की बात कह रहे, वहीं पुलिस भी रेप की घटना से इंकार नहीं कर रही है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट छेड़खानी और हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नौ वर्षीय पुत्री का शव शनिवार की देर शाम गांव के पश्चिम में एक व्यक्ति के खेत में बने गड्ढे से बरामद हुआ।

शव मिलने की जानकारी होते ही गांव मेें सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बालिका के एक परिजन ने बताया कि 28 अप्रैल को गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां पर बारात आई हुई थी, जिसमें परिवार के अन्य बच्चों के साथ बालिका भी बारात देखने घर से गई थी, पर वह देर रात तक वापस नहीं आई।

इस पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद अगले दिन 29 अप्रैल को भी बालिका को परिजनों ने खोजा, पर उसका पता नहीं चला। इस पर थाने में बालिका के गुम होने की जानकारी दी, पर पुलिस ने कहा कि पता करो, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति अपने खेत पर काम कर रहा था। उसे कुछ दूर से दुर्गंध लगी। जिस पर वह अन्य लोगों के साथ उसके खेत के पास प्राथमिक विद्यालय के फार्म हाउस में बनी एक व्यक्ति की झोपड़ी के पीछे पहुंचा तो वहां पर गड्ढे से बदबू आ रही थी।

जब गड्ढे के ऊपर से पतवार हटाई गई, तो उसके नीचे बालिका का शव पड़ा हुआ था। उसने बताया कि बालिका की पैजामी घुटनों तक उतरी हुई थी। उसके सिर में भूसा लगा हुआ था। उसने आशंका जाहिर की फार्म हाउस में बनी झोपड़ी में ही बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके शव को झोपड़ी के पीछे छिपा दिया गया।

उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की। उसने बताया कि बालिका प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। वह सबसे बड़ी थी। उसके तीन छोटे भाई हैं। घटना की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

उन्होंने कोतवाल से आरोपी की तलाश करने के निर्देश दिए। कोतवाल श्याम बहादुर ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर छेड़खानी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed