फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   khet me sadne laga kheera

खेतों में सड़ने लगा खीरा, तोड़कर फेंक रहे किसान

Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
khet me sadne laga kheera
बिलग्राम। कस्बे में पूरी तरह लॉकडाउन होने से खीरे की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि खेत में करीब एक माह पहले ही फसल तैयार हो गई थी लेकिन लॉकडाउन के कारण न तो थोक व्यापारी उनसे संपर्क कर रहे हैं और न ही किसान फसल बेचने आढ़तों तक पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में अब खीरे खराब होने लगे हैं। उन्हें खेतों में खराब खीरों को तोड़कर फेंकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिलग्राम तहसील क्षेत्र में कटरी के इलाके में तरबूज और खरबूज के साथ बड़ी संख्या में किसान खीरे की भी खेती करते हैं। खेतों का रकबा बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन किसान इसमें इतनी उपज कर लेते हैं कि परिवार का भरण पोषण हो जाता है। बिलग्राम कस्बे में नौ अप्रैल से पूर्ण बंदी चल रही है। ऐसे में सब्जी की दुकानें और थोक की आढ़तें भी बंद हैं। आमतौर पर किसानों के पास थोक व्यापारी खुद ही पहुंच जाते थे और सौदा तय होने पर नगद भुगतान कर खीरा खरीद लेेते थे। लॉकडाउन के कारण इन दिनों हालात कुछ अलग हैं। किसान भी अपने खेतों से खीरे मंडी नहीं भेज पा रहे हैं। किसानों के मुताबिक लगभग 400 रुपये सैकड़ा के हिसाब से व्यापारी खीरा खरीद लेते थे, लेकिन इस बार अभी तक कोई व्यापारी नहीं आया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया दुखड़ा
खीरा उत्पादक किसान मलिखे ने बताया कि बिलग्राम कस्बा पूरी तरह बंद है। कोई आढ़ती भी खीरा बाहर नहीं भेज पा रहा, इसलिए व्यापारी किसानों से संपर्क नहीं कर रहे, लेकिन झेलना किसानों को पड़ रहा है। एक माह पहले से ही फसल तैयार होने लगी थी। अब सुबह शाम खराब होने वाले खीरे तोड़कर फेंकने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम का कहना है कि खीरा ज्यादा दिनों तक सहेजा नहीं जा सकता। अब खीरा तोड़कर बंदी खुलते ही जो भी दाम मिलेगा, उस पर कस्बे की ही मंडी में बेच देंगे। खेत में खीरा काफी दिनों से तैयार है और अब खराब होने लगा है। औने-पौने दामों पर बेचने की मजबूरी है।

राजाराम कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण परेशानी तो हुई ही है, लेकिन कोई दूसरा विकल्प नहीं है। खेत में तैयार खीरा बंदी खुलने पर बिलग्राम कस्बे में ही बेच देंगे। बाहर से आने वाले व्यापारी भी इस बार कोरोना संकट की वजह से नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed