फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   khatu shyam nishan yatra

खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
khatu shyam nishan yatra
फोटो-06-श्री श्याम निशान यात्रा में सजीव झाकियां प्रस्तुत करते राधा कृष्ण वेश में कलाकार। संवाद न? - फोटो : HARDOI
हरदोई। श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री विनायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर भर में श्री श्याम निशान यात्रा के साथ ही षष्ठम श्री श्याम वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो गई। एक बार आओ सांवरिया मोरे अंगना और हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा... भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं पर फूल व इत्र की वर्षा की गई। महिला श्रद्धालुओं ने भी निशान लेकर यात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा व सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने निशान यात्रा को रवाना किया। यात्रा सिनेमा रोड स्थित रुद्रदेव परिसर से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने 251 श्री श्याम निशान हाथों में लेकर श्री खाटू जी महाराज के जयकारों के साथ यात्रा निकाली। यात्रा ने सिनेमा रोड, सिनेमा चौराहा, अस्पताल चौराहा, इलाबाद बैंक रोड होते हुए नघेटा रोड आकर विश्राम लिया। इस मौके पर संरक्षक सोमेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, रिषभ अग्रवाल, अनुपम वैश्य, सुशील गुप्ता, संचित अग्रवाल, अवपूर्व महेश्वरी, मनीष गुप्ता मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सजीव झांकियों ने मन मोहा, यात्रा का स्वागत
श्री निशान यात्रा में कृष्ण राधा व बांके बिहारी की सजीव झांकियों को भी शामिल किया गया। इसमें राधा कृष्ण, सांवले कृष्ण व गौर वर्ण के कृष्ण की झांकी शामिल रही। यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। लोगों ने बांके बिहारी के जयकारे भी लगाए। श्री श्याम निशान यात्रा का रविवार को शहर के सिनेमा चौराहे, अस्पताल रोड, जिंदपीर चौराहे, रेलवेगंज पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल फेंकने वाली तोप रही आकर्षण का केंद्र
निशान यात्रा में फूल फेंकने वाली तोप भी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं सात बग्गियों पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में दिल्ली से आए नासिक के ढोल को भी शामिल किया गया। जिसकी थाप पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।

कल भक्ति का रस घोलेंगे कलाकार
छठे भव्य श्री श्याम वार्षिकोत्सव के दौरान तीसरे दिन 14 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में श्री श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जयपुर से मनीष गर्ग, दिल्ली से हरी शर्मा, कानपुर से श्याम गोयनका व कानपुर से गोपाल अग्रवाल भजनों से समा को श्याममय करेंगे।
रक्तदान शिविर का आयोजन आज
श्री श्याम वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 13 जनवरी सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed