{"_id":"5eecef228ebc3e4307072f49","slug":"khatm-hui-hadtaal-hardoi-news-knp5664505189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल, खुली गल्ला मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल, खुली गल्ला मंडी
विज्ञापन
फोटो-7- शहर स्थित गल्ला मंडी में हड़ताल समाप्त होने के बाद व्यापारी के फड़ पर गेहूं की तौल करते श्र?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गल्ला कारोबार को लेकर लागू नई व्यवस्था से खफा व्यापारी तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए। व्यापारियों ने गुरुवार शाम लखनऊ जाकर उप निदेशक मंडी प्रशासन गिरिजा शंकर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उप निदेशक के आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
हाल ही में सरकार ने मंडी के बाहर गल्ला कारोबार को मंडी शुल्क समेत लाइसेंस से मुक्त कर दिया है, जबकि मंडी के अंदर शुल्क की व्यवस्था बहाल रखी है। इसको लेकर गल्ला मंडी के व्यापारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। शहर गल्ला मंडी के साथ ही बुधवार से सांडी, शाहाबाद व माधौगंज के व्यापारी भी कारोबार बंद कर हड़ताल पर चले रहे थे। गुरुवार शाम शहर गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर उप निदेशक मंडी प्रशासन गिरिजा शंकर से मुलाकात की और सूबे में एक व्यापार एक कानून की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। उप निदेशक द्वारा मांग पर प्रभावी निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिए जाने पर व्यापारियों ने देर शाम हड़ताल समाप्त किए जाने की घोषणा की। शुक्रवार को शहर समेत माधौगंज, सांडी व शाहाबाद मंडी भी खुलीं रहीं।
नाम मात्र की हुई आवक
मंडी सचिव बबलूलाल ने बताया कि हड़ताल के कारण मंडी में आवक नहीं थी। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद मंडी खुली और कारोबार भी हुआ। शुक्रवार को मंडी में लगभग सौ क्विंटल की आवक हुई है।