फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kartik Purnima today: ready for devotees Ghats

कार्तिक पूर्णिमा आज: श्रद्धालुओं के लिए घाट तैयार

Sun, 13 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 13 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima today: ready for devotees Ghats
गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम।  कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को होने वाले गंगा स्नान के लिए राजघाट, बेरिया घाट व मेंहदी घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की गई है। राजघाट पर मेला होने के कारण यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के कैंप लगाए गए हैं। इसके साथ ही राजघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते पीएससी तैनात की गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से तहसील क्षेत्र के सभी घाटोें पर लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खास तौर से बिलग्राम थाना क्षेत्र का राजघाट प्रमुख स्थान माना जाता है। कोतवाल ने बताया कि यहां सात थानों की पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा 24 सब इंस्पेक्टर, 63 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबिल, 109 होमगार्ड छह महिला आरक्षी, एक महिला उप निरीक्षक के अलावा एक कंपनी पीएससी तैनात की गई है। इसके साथ ही पुलिस की गोताखोर कंपनी को भी तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर रमेश वर्मा को मेला प्रभारी बनाया गया है और एक आस्थाई पुलिस चौकी मेला क्षेत्र में बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि घाटों के चारों तरफ बेरीकेटिंग करा दी गई है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए सकरे स्थानों पर घाट बनाए गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य हैं। खोया पाया कैंप के लिए भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। घाट तक आने व जाने के लिए वन वे रास्ते की व्यवस्था की गई है। इसके चलते गुलाब बाड़ी चुंगी बिलग्राम से रहुला ढपरापुर होते हुए छिबरामऊ से राजघाट जाने का रास्ता बनाया गया है। वापसी के लिए छिबरामऊ से कन्नौज बिलग्राम से रास्ता बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed