फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kanvd trips devotional atmosphere

कांवड़ यात्राओं से माहौल भक्तिमय

Thu, 06 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 06 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanvd trips devotional atmosphere

सावन के साथ भक्ति की बहारों ने यहां मंदिरों से लेकर

विज्ञापन
सड़क तक माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है। कंधे पर भोले बाबा की कांवड़ उठाए कांवड़ियों के काफिले गुजरते देख कर हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है।

नंगे पांव कांवड़ लेकर बिलग्राम से गोला गोकर्णनाथ का सफर तय करने निकले कांवड़ियों के स्वागत में जगह-जगह यहां स्टाल लगाए गए हैं। तकरीबन इस सप्ताह में दो हजार कांवड़िए जलाभिषेक को रवाना हो चुके हैं और सिलसिला लगातार जारी है। नगर के शिव शक्ति मंडल की ओर से एक टोली राजघाट से जलकर जलाभिषेक को गोलागोकर्णनाथ रवाना हुई।

अकेले कुइयां गांव से तकरीबन दो सौ शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर हैं। पिहानी में जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत को स्टाल लगाकर भोजन का प्रबंध किया गया है। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता की ओर से भी एक माह के लिए कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कराया गया है। इसमें कांवड़ियों के खाने-पीने के साथ ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को भी नगर के कई मंदिरों के भ्रमण के बाद कांवड़ यात्रा बिलग्राम के लिए रवाना हुई। इससे पहले प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा मेें कांवड़ियों ने भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। साथ ही जयकारे भी लगाए। नगर के शिवालयों भी पवित्र श्रावण मास पर पूजन का तारतम्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed