फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kalash Yatra Start sacrifice Ashwamedha yagy

कलश यात्रा के साथ अश्वमेध यज्ञ शुरू

Tue, 29 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 29 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra Start sacrifice Ashwamedha yagy
सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अश्वमेध यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। शोभायात्रा मेें हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर समाज सुधार के नारे लगाते हुए पिहानी नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


शक्ति कलश यात्रा का शुभारम्भ जूनियर हाईस्कूल पिहानी के प्रांगण से हुआ। इससे पहले यहां प्रथम चरण के तहत मीरसराय से निकाली गई शेभायात्रा पहुंचीं। फिर विशाल शक्ति कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नारे लगाते हुए नगर भ्रमण के लिए रवानगी की। सबसे आगे अश्वमेध का अश्व था। यहां से बंदर पार्क चौराहे पर पहुंची जहां कलश का पूजन हुआ। यहां से कटराबाजार, पुरानी पुलिस चौकी, बाबा मंशानाथ मंदिर होते हुए भूरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर साथ में चल रही युवाओं की उत्साही टोली ने जमकर नृत्य करते हुए अश्वमेध यज्ञ और समाज सुधार सम्बंधी नारे लगाए। साथ में गायत्री, शनिदेव, सूर्यदेव, लक्ष्मी, राधाकृष्ण और की झांकियों ने मन मोहा। इस बीच युवा टोली ने समाज सुधार व भक्ति गीत गाए जा रहे थे। इसम में महिला मंडल की नीलम शर्मा, कमलेश मिश्रा, स्मिता कपूर, रेनू टंडन, पुष्पा देवी, मनु, साधना कपूर, आदि ने गीत संगीत में हिस्सेदारी के साथ ही व्यवस्थाएं भी देखीं। यहां पुन: कटराबाजार, बंदर पार्क होते हुए थाना रोड से होते हुए कलश यात्रा यज्ञस्थल हामिद अली इंटर कालेज परिसर पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन सम्पन्न हुआ। शक्ति कलश का पूजन गायत्री तपोवन हरिद्वार से पधारी टोली ने कराया। कलश यात्रा के पीछे-पीछे वाहनों का लंबा काफिला था। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह समेत पुलिस वाहन भी साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed