फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kaar kee takkar se baik savaar mahila kee maut

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
kaar kee takkar se baik savaar mahila kee maut
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार को दोपहर बेकाबू कार ने बाइक मेें टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संडीला कोतवाली क्षेत्र कके ग्राम रुदानखेड़ा निवासी नन्हके उन्नाव के औरास थाने के कसमंडीखेड़ा गांव से बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

साथ मेें उसकी पत्नी नन्हक्की (48) भी थी। रास्ते में संडीला कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-संडीला मार्ग पर लखनऊ बॉर्डर पर पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे सिर में चोट लगनेे से नन्हक्की की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। वहीं, पास मेें मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।

परिजनों के आने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के सात बच्चे हैं। कोतवाल बेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed