फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Junior engineers indefinite strike from today

जूनियर इंजीनियरों की आज से बेमियादी हड़ताल

Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Junior engineers indefinite strike from today

हरदोई। शासन की तरफ से कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग परिसर में चल रहा जूनियर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार सातवें दिन धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जनपदीय अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह ने कहा कि सभी जूनियर इंजीनियरों ने माप पुस्तिका जमा कर दी है। जनपद में कार्य बहिष्कार चल रहा है। कोई सकारात्मक पहल न होने से 25 फरवरी से जूनियर इंजीनियर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे। चेयरमैन संघर्ष समिति सुरेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि 25 फरवरी को विकास भवन परिसर पर एकत्रित होकर हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि किसी भी जूनियर इंजीनियर की ड्यूटी चुनाव आदि में न लगाई जाए। मार्शल टीम प्रमुख इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पाल ने कहा कि प्रारंभिक वेतनमान 4800 रुपये एवं क्रमश 7,14 व 20 वर्ष की सेवा तीन प्रोन्नत वेतनमान की मांग, मान सम्मान की लड़ाई है। इस मौके  पर संजय दत्त, अनिल कुमार, किरन कुमार, विक्रय सिंह, अशोक कुमार गिरि, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed