{"_id":"621fadb6260241213c2c2f3e","slug":"jungali-janwaar-hardoi-news-knp6834714121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी उठा ले गया जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी उठा ले गया जंगली जानवर
विज्ञापन
फोटो- 4 ग्रामीणों के साथ जंगली जानवर की सुरागरसी का प्रयास करते वनकर्मी।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल। गांव के किनारे बने घर से जंगली जानवर एक बकरी उठा ले गया। वन कर्मियों ने जंगली जानवर की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। रेंजर ने ग्रामीणों से बच्चों को घर से बाहर न निकलने देने के लिए कहा है।
बरगदिया में मुकेश पुत्र रामसहाय गांव के बाहर रहते हैं। मंगलवार रात आठ बजे घर के बाहर उनकी तीन बकरियां बंधी थीं। मुकेश ने बताया आहट हुई तो वह परिजनों के साथ बाहर निकले तो देखा कि जंगली जानवर बकरी को खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो वह बकरी को छोड़कर भाग निकला। बाद में मुकेश गिनती की तो एक बकरी कम निकली। मुकेश ने कहा कि जंगली जानवर एक बकरी को पहले ही उठा ले गया।
सूचना पर वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद, अरुण पाठक, हरपाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाके में कांबिंग की। जंगली जानवर का सुराग नहीं लगा। ग्राम प्रधान राजेश मिश्रा ने बताया कि चार दिन पहले वीरेंद्र की तीन बकरियां जंगली जानवर उठा ले गया था। अब फिर से जंगली जानवर दिखने से रात में खेत पर फसलों की रखवाली करने वाले किसान भयभीत हैं। राजकुमार और नेकराम ने बताया वीरेंद्र के बाग में मृत बकरियों के शव मिले थे। वन विभाग शाहाबाद के डिप्टी रेंजर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ज्यादा समस्या होगी तो पिंजड़ा लगवाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सजग रहने और छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने देने की बात कही है। कहा कि खेतों की रखवाली को जाने वाले किसान अकेले खेत की ओर न जाएं।