फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelery worth lakhs stolen from home

चोरों ने घर से दो लाख की कीमत के जेवर चुराए

Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from home
बेहटा गोकुल। चोरों ने गुरुवार की रात अमखेरवा के एक घर में धावा बोला। कमरे में बक्से में रखे लाखों कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

ग्राम अमखेरवा निवासी विमलेश कुमार ने तहरीर में बताया कि बताया कि वह हरदोई में प्राइवेट गार्ड है। गुरुवार की रात वह ड्यूटी पर गया था। घर में पत्नी व बच्चे थे। बताया कि देर रात घर में घुसे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में बक्से में रखी दो अंगूठी, बेहसर, मांग बेदी, सुई धागा, झाला, कमर पेटी, गुलशन पट्टी, जूरा कांटा व पांच चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान चुरा ले गए। बताया कि सुबह पत्नी ने देखा तो दरवाजा खुला व अंदर बक्से में रखा सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed