{"_id":"2455d386f39c51becb7c1a6c5b1ad770","slug":"je-and-female-soldiers-now-in-the-grip-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेई व महिला सिपाही डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेई व महिला सिपाही डेंगू की चपेट में
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। अब इस रोग की चपेट में एक जेई व एक
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी आ गई है। इनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं जिला
अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू के डंक ने
बिजली विभाग के अवर अभियंता अंबिका प्रसाद को चपेट में ले लिया है। उनको
इलाज के लिए लखनऊ के फातिमा हास्पिटल में भर्ती कराया
गया है। उनके सहयोगी जेई ने बताया कि लखनऊ में हुई जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। वहीं उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान जीआईसी परिसर में तैनात एक महिला सिपाही की तबियत खराब होने पर वह बेहोश हो गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसके घर लखनऊ भेज दिया गया था। वहां जांच की गई तो उसे डेंगू की पुष्टि हुई।
उसका भी लखनऊ में ही इलाज चल रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में 12 घंटे में टड़ियावां थाना क्षेत्र के रूसी पुरवा निवासी सुनीता (42) पत्नी मुन्ना लाल, राधा नगर निवासी प्रिया (13) पुत्री रघुवर दयाल, देहात कोतवाली क्षेत्र के बडैयनपुरवा निवासी गोविंद (22) पुत्र राम कुमार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के
पुष्पताली निवासी अखिलेश (25) पुत्र बटेश्वर, पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी विनीता (7) पुत्री विश्राम को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर बाजार निवासी सोनी (30) पत्नी संतोष और शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय थोक पश्चिमी निवासी हसीन (11) पुत्र मो. यामीन को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।