{"_id":"8fd9930cad0d9a7aee17c1af38834075","slug":"janata-express-will-run-again-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर दौड़ेगी जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर दौड़ेगी जनता एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे की वजह से बंद की गई जनता एक्सप्रेस शुक्रवार से फिर से पटरी पर दौड़ना शुरू कर देगी। रेलवे ने ट्रेन को आठ जनवरी को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जिले में होकर बनारस से हरिद्वार और देहरादून तक जाने वाली 14265-66 जनता एक्सप्रेस को कोहरे को देखते हुए ट्रेन को आठ जनवरी से 28 फरवरी के बीच रद कर दिया गया था। इसके अलावा ऐसे ही जनपद से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी अन्य ट्रेनें भी रद हुईं थी और करीब 16 जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में दो से तीन दिन के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
इस बार कोहरा कम हुआ इस वजह से रद ट्रेनों को समय से पहले चालू कर दिया गया। अब 14265-66 जनता एक्सप्रेस को भी संचालित करने के निर्देश दे दिए गए। शुक्रवार को अप रूट की जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर जिले से होकर गुजरेगी। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि कोहरा न होने से ट्रेन समय से पहले संचालित कर दी गई हैं।
विज्ञापन