फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jam problem on ghantaghar road

बसें नहीं हटवा पाया प्रशासन, जाम जारी

Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
jam problem on ghantaghar road
-घंटाघर रोड पर लगे जाम में फंसे दोपहिया व चौपहिया वाहन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के घंटाघर रोड पर फुटपाथ से लेकर बीच सड़क तक खड़ी प्राइवेट बसों के कारण लग रहा जाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कई बार जिला प्रशासन की ओर से बस संचालकों को चेतावनी दी गई और अभियान चलाने की बात भी कही गई। लेकिन बसें नहीं हटाई गईं। हाल ये है कि फुटपाथ पर पैदल निकलना भी मुश्किल है। रविवार को कई बार इस मार्ग पर जाम लगा तो लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहे से नुमाइश चौराहे तक की रोड घंटाघर मार्ग के रूप में जानी जाती है। इस मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ पर बसों व ट्रकों के खड़े होने के कारण यहां का नजारा ट्रांसपोर्ट नगर जैसा लगता है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण फुटपाथ गायब और रोड संकरी होने से आवागमन दूभर हो गया है। इसके कारण दिन में कई बार जाम लगता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए कई बार रोड से बसों को हटाने के निर्देश दिए गए। पिछले माह ही डीएम अविनाश कुमार ने नगर पालिका व सिटी मजिस्ट्रेट को इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व ईओ रविशंकर शुक्ल ने इस मार्ग का निरीक्षण भी किया था। बस चालकों, परिचालकों और मालिकों को भी हिदायत दी थी लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रशासन भी चेतावनी देकर भूल गया। इसी का नतीजा है कि घंटाघर रोड पर चलने वालों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द चलाया जाएगा अभियान
ईओ रविशंकर शुक्ल का कहना है कि घंटाघर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। इसको लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में चेतावनी दी जा चुकी है। सभी को 15 दिन का समय दिया गया था। जल्द अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed