फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jai Ganesh-Jai Ganesh Deva, mother Parvati, father Mahadeva...

Hardoi News: जय गणेश-जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा...

Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jai Ganesh-Jai Ganesh Deva, mother Parvati, father Mahadeva...
हरदोई। भगवान श्रीगणेश महोत्सव में त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्रद्धालुओं और आयोजकों ने भगवान श्रीगणेश को सोमवार रात छप्पन भोग लगाया। पूजन-अर्चन किया। जय गणेश-जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ... आरती उतारी। सर्वकल्याण की कामनी। श्री मंगलमूर्ति सेवा समिति की तरफ से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया गया और प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सिनेमा रोड पर त्रिलोकी नाथ कंपाउंड में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल और सर्राफा कमेटी के श्रीगणेश महोत्सव पंडाल में सोमवार रात भगवान श्रीगणेश का छप्पन भोग लगा। श्रद्धालुओं ने भी अपनी-अपनी श्रद्धानुसार भोग लगाया और प्रसाद चढ़ाया। समिति के प्रदीप रस्तोगी, अनिल महेंद्रा, पीला रस्तोगी, भोलानाथ रस्तोगी, राजीव भल्ला, गोपाल मेहरोत्रा, अरुण गुप्ता, गौरव रस्तोगी, अजय वर्मा, निक्की मेहरोत्रा व राजू मेहरोत्रा आदि ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

श्रीमंगलमूर्ति सेवा समिति की तरफ से सदर बाजार सब्जी मंडी में भगवान श्रीणेश का आचार्यों ने पूजन-अर्चन कराया। पूजन के बाद श्रीगणेश प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा में शहर में निकाली गई। समिति की तरफ से भगवान श्रीगणेश प्रतिमा को नैमिषारण्य के देव देवेश्वर के पास गोमती नदी में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में समिति पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed