{"_id":"5d1f9b7a8ebc3e3cdb33295f","slug":"it-is-difficult-to-run-away-on-road-due-to-silt-hardoi-news-knp4998687160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट से आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट से आवागमन दुश्वार
विज्ञापन
खजांची टोला में कुछ इस तरह सिल्ट के ऊपर से गुजरने का प्रयास करता बाइक सवार। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में नगर पालिका द्वारा इस बार कराई गई सिल्ट सफाई लोगों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गई। सुधरने के बजाए सफाई कर्मियों की कार्यशैली और बिगड़ती जा रही है। खजांची टोला मेें तो सिल्ट को छितरा कर आवागमन ही बंद कर दिया है, जिससे मोहल्लेवासियों में पालिका के प्रति आक्रोश है।
शहर में नालों की सफाई जितनी लापरवाही से इस बार करवाई गई शायद ही किसी कभी और कराई गई हो। शहरवासियों का कहना है कि इससे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि शिकायतों के बावजूद और नाला सफाई के बाद भी पालिका का कोई अधिकारी या कर्मी यहां का पुरसाहाल देखने तक नहीं आया है। इस बार पालिका की नाला सफाई ने शहर के हर वर्ग के लोगों को कीचड़ पर चलने को विवश कर दिया बल्कि कई तो इस सिल्ट पर गिरकर चुटहिल चुके हैं। शहर के खजांचीटोला मोहल्ले में सबसे अधिक विकराल स्थिति सिल्ट की देखने को मिल रही है। यहां सड़क पर इंच भर भी जगह नहीं छोड़ी गई है और पूरी सड़क पर सिल्ट फैला दी गई है, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद है आसपास के लोगों को अपने घरों में जाने के लिए सिल्ट के ऊपर से होकर जाना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पिछले सालों में गीली सिल्ट को ही उठवाने का प्रयास पालिका करती रही है लेकिन इस बार सूखी सिल्ट भी सड़क किनारे अपने उठने का हफ्तों तक इंतजार करती है। यहां की सिल्ट इतनी तो सूख चुकी है कि कम से कम दो पहिया व पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए रास्ता निकाला जा सके। मोहल्लावासी बाबू, फरहान आदि का कहना है कि नगर पालिका की कार्यशैली ने सबको रुला दिया है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा का कहना है कि वह लगातार कर्मियों को सिल्ट उठाने के निर्देश दे रहे हैं और उठवाई भी जा रही है। इस मोहल्ले में दो दिन पहले ही सफाई हुई है अभी सिल्ट गीली है जल्द ही उठवा दी जाएगी।