{"_id":"57a77b804f1c1b7d112b9600","slug":"israpur-school-three-years-of-poor-hand-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से इसरापुर विद्यालय का हैंडपंप खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से इसरापुर विद्यालय का हैंडपंप खराब
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खराब हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही कहें या फिर जल निगम की। विकासखंड माधौगंज के गांव इसरापुर स्थित प्राथमिक स्कूल का तीन साल से हैंडपंप खराब पड़ा है। बच्चे गांव से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
रसोइया को भोजन तैयार करने के लिए गांव से पानी ढोना पड़ता है। अभिभावक शफीक, मायाराम, मुन्ना, गंगाराम, रामलाल का कहना है कि कई साल से हैंडपंप न होने के कारण बच्चे गांव में पानी पीने जाते हैं और गांव की गलियों में खेलने लगते हैं। इससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। प्रधानाध्यापक श्रीपाल यादव ने बताया कि सौ बच्चे स्कूल में पंजीकृत हैं कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया और एसडीआई को लिखित सूचना दी गई इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस बाबत प्रधान सूरजमुखी ने बताया कि नल को रिबोर कराने की जरूरत है। यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पवन द्विवेदी ने बताया कि कई बार जलनिगम को लिखित सूचना भेजी जा चुकी है, पर जलनिगम की लापरवाही के चलते हैंडपंप खराब पड़ा है।
विज्ञापन