{"_id":"623e0058846a2109d34f168e","slug":"inter-student-hanged-for-failing-hindi-paper-hardoi-news-knp6874723173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का पेपर खराब होने पर इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का पेपर खराब होने पर इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी
विज्ञापन
हरियावां। थानाक्षेत्र में गुरुवार को हिंदी का पेपर खराब होने पर इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार शाम वह परीक्षा देकर लौटी थी। उसके बाद से काफी उदास थी।
परिजनों ने उसे काफी समझाया भी था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाक्षेत्र के पुरेला गांव निवासी अवधेश पाल की बेटी पूजा (17) गांव के ही एक कालेज में पढ़ती थी।
अवधेश ने बताया कि बेटी गुरुवार को हिंदी का पेपर देने गई थी। उसने घर लौटने के बाद भाई-बहनों से पेपर खराब होने की बात कही थी। इसके बाद से वह उदास थी।
शाम को खाना खाने के बाद वह कमरे में चली गई। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो भाई उसे बुलाने पहुंचा। कमरे में पूजा को फंदे पर लटकता देख उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और पूजा को फंदे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूजा पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।
परिजनों के डांटने की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि पूजा मोबाइल रखती थी। वह एक मित्र से बात करती थी। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया लिया।
पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया
पुलिस ने पूजा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। उसकी कॉल डिटेल से मामले की सत्यता सामने आएगी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया पिता ने बेटी का पेपर खराब होने से परेशान होकर फांसी लगाने की बात कही है। परिजनों ने किसी तरह के आरोप से इंकार किया है।
पिता बोले, ऐसा कदम कोई न उठाए
पूजा के पिता अवधेश का कहना है कि बेटी परीक्षा देकर घर आई तो काफी चुप थी। भाई-बहनों के पूछने पर बताया कि उसका पेपर खराब हो गया है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पूजा को समझाया था
कहा कि अगले पेपर की अच्छे से तैयारी करो। इसके बाद भी पूजा ने यह कदम उठा लिया। अवधेश का कहना है कि जिन बच्चों का पेपर खराब हो। वह इस तरह का कदम बिल्कुल नहीं उठाएं। परीक्षा में सफलता और असफलता लगी रहती है।