फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intensive checking will be carried out in buses till October 30 in view of the festival.

Hardoi News: त्योहार को लेकर 30 अक्तूबर तक बसों में चलेगी सघन चेकिंग

Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking will be carried out in buses till October 30 in view of the festival.
हरदोई। दिवाली के लिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं। परिक्षेत्र के अंतर्गत इस समय एक हजार से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, हरदोई डिपोंं में भी 200 बसें चल रही हैं। बसों की अधिकता और यात्रियों की सहूलियत के लिए सघन चेकिंग अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज परिवहन निगम ने यात्रियाें के लिए नियमित बसों के अलावा दिल्ली समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इनमें दिल्ली रूट पर नियमित 40 बसों के साथ ही 30 बसें अतिरिक्त चलाई गई हैं। त्योहार पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में सुविधाओं के लिए सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि जिले में 211 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए 30 अक्तूबर तक सघन चेकिंग कर चालक और परिचालकों की जांच की जाएगी। बताया कि हरदोई डिपो में वैभव रघुवंशी, विनोद कुमार पांडेय और आरके मौर्या को निर्देश दिए गए हैं कि वह औचक चेकिंग कर चालक और परिचालक का ब्रेथ एनालाइजर एल्कोहल टेस्ट करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम में मौजूद सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी को संजय जिंदल को अवगत कराएंगे। बताया कि इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं के लिए भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed