{"_id":"6005c6648ebc3e2e5400cda2","slug":"inspection-of-proposed-junction-site-of-ganga-expressway-hardoi-news-knp606755664","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेस वे के प्रस्तावित जंक्शन स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेस वे के प्रस्तावित जंक्शन स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
ोटो-19- मुंडेर पहुंच कर प्रस्तावित एक्सप्रेस वे का नक्शा देखते एसडीएम दीपक वर्मा। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र के 44 गांवों की सीमा से होकर गुजरेगा। सोमवार को एसडीएम दीपक वर्मा ने रूपापुर के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए प्रस्तावित जंक्शन एरिया का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया मुंडेर, सेमरझाला, कौशिया व सैदापुर आदि चार ग्रामों की आराजी के बीच रूपापुर के पास प्रस्तावित जंक्शन एरिया में एक ढाबे समेत धर्मकांटा और कुछ किसानों की भूमि आ रही है। इसका मूल्यांकन राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इसके बाद एसडीएम ने सेमरझाला गांव जाकर किसानों से बात की। कहा कि जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसान किसी भी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें, प्रशासन सीधे उनके खाते में मुआवजा भेजेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव, कानूनगो प्रमोद पांडे, लेखपाल प्रमोद मिश्रा, छोटेलाल व कुशमंगल सिंह भी मौजूद रहे।