{"_id":"605b7d3c8ebc3ec86f6c15cc","slug":"innocent-death-by-falling-into-open-drain-while-playing-hardoi-news-knp6197030199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
फोटो- 36- नाले में बच्चे को तलाशते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नटवीर पुलिया के निकट घर के बाहर खेल रहा मासूम खुले नाले में जा गिरा। लगभग पांच घंटे बाद घटनास्थल से 500 मीटर दूर उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के निकट नाले में मासूम पड़ा मिला। आनन-फानन ही उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नटवीर पुलिया निवासी संजय श्रीवास्तव टाइल्स लगाने का काम करते हैं। बुधवार दोपहर वह दुकान पर गए हुए थे, जबकि पत्नी नैना श्रीवास्तव घर पर थीं। दोनों बच्चे यश (4) और आदी (ढाई वर्ष) भी घर पर थे। इसी दौरान आदी घर के बाहर जाकर खेलने लगा।
खेलते समय आदी किसी तरह नाले में जा गिरा। काफी देर तक जब आदी नजर नहीं आया तो नैना ने शोर मचाना शुरू किया और फिर पड़ोसियों की मदद से पति संजय को भी बुलवा लिया। यूपी 112 पर भी घटना की जानकारी दी गई। नाले में बच्चे की तलाश में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
लगभग पांच घंटे बाद इसी नाले में 500 मीटर आगे उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के निकट मासूम पड़ा मिला। आनन-फानन ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

फोटो- 42- आदी की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI