फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   injuerd itbp cop missing

हादसे में घायल आईटीबीपी का एक जवान अस्पताल से गायब

Sun, 06 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
injuerd itbp cop missing
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कार हादसे में घायल आईटीबीपी के चार जवानों में एक जवान केे जिला अस्पताल से गायब होने से हड़कंप मच गया। रविवार शाम को कानपुर से आए सैन्य कर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जवान की तलाश शुरु की। इसकेे बाद सैन्यकर्मियों ने रोडवेज स्टाप, रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगलवाए, लेकिन जवान का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के भटवाली थाने के ग्राम बोगा निवासी राकेश सिंह (54) पुत्र अबोल सिंह आईटीबीपी में सिपाही हैं। वह कानपुर के महाराजपुर स्थित 32वीं बटालियन में तैनात हैं। वह कुछ दिन पहले अपने साथी जवान पद्म सिंह निवासी आदर्श बोडावाला देहरादून, प्रमोद सिंह पुत्र होम सिंह निवासी निवासी देहरादून, प्रताप सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी पौढ़ीगढ़वाल के साथ किराए की कार से छुट्टी पर घर गए थे। शुक्रवार को सभी जवानों ने छुट्टी समाप्त होने पर कानपुर से उसी वहीं कार चालक अजय तिवारी को फोन कर बुलाया था। शुक्रवार की रात सभी देहरादून से कानपुर के लिए निकले थे। रास्ते में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया था। वहीं चालक समेत तीन अन्य जवानों को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इससे पहले राकेश अस्पताल से अचानक गायब हो गया था। राकेश के गायब होने से हड़कंप मच हुआ है। रविवार शाम कानपुर से आए सैन्य कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर राकेश की तलाश की। इसके बाद रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक जवान का सुराग नहीं लग सका है। जवान की तलाश में सैन्यकर्मी शहर के मुख्य चौराहों पर फोटो देखकर तलाश करने में जुटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed