{"_id":"5dd6d7e88ebc3e547c0d3116","slug":"incect-in-mid-day-meal-rice-hardoi-news-knp5273166185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल में निकला घुन, छात्रों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल में निकला घुन, छात्रों ने काटा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के राम जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को मिडडे-मील में बने चावल में घुन देखकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को गंभीर देख प्रधानाचार्य ने रसोइयों को कड़ी चेतावनी जारी की है।
महात्मा गांधी मार्ग पर राम जूनियर हाईस्कूल है। इस स्कूल में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं हैं। 447 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए नियमित मध्याह्न भोजन बनाया जाता है। गुरुवार को भी इन बच्चों को मिडडे-मील के तहत दाल चावल दिया जा रहा था। तभी एक बच्चे के खाने में चावल में घुन निकल आया।
देखते ही देखते वहां मौजूद सभी छात्रों ने खाना छोड़ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र गुप्ता व अन्य स्टाफ पहुंच गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा आठ के एक छात्र के खाने में घुन निकला था। जिसके बाद उन्हें शांत कर दिया गया था। सुशीला, सरला सहित पांच रसोइयों को कड़ी चेतावनी दी गई है।