{"_id":"e2da9bf05cfbd5ab609990221c797f3a","slug":"in-weighing-the-cane-farmers-suffering-from-sluggish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल में सुस्त रफ्तारी से बेहाल गन्ना किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल में सुस्त रफ्तारी से बेहाल गन्ना किसान
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
लोनी और हरियावां चीनी मिल के सेंटर पर वाहन की कमी
विज्ञापन
से लक्ष्य के अनुरूप तौल नहीं हो पा रही है। जिसके सबब लक्ष्य के अनुरूप
तौल नहीं हो पा रही है। साथ ही किसानों को गन्ना तुलवाने को घंटों लाइन में
लगने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
दिन में तीन बजे क्षेत्र के चठिया सेंटर पर गन्ने का भारी स्टाक और बेहाल किसान बैठे दिखाई दिए। लोग समय पर तौल न हो पाने से परेशान थे। विनोद गुप्ता, दुर्गेश, वसीम खां व संदीप सिंह आदि ने बताया कि सेंटर पर कई-कई घंटे रुक कर इंतजार करना पड़ रहा है।
गाड़ी देर से आने के कारण स्टाक किया गया गन्ना भेजने को लेकर तौल प्रभावित हो रही है। सेंटर इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन व्यवस्था गड़बड़ होने से समय पर तौल हो पाने में कठिनाई हो रही है। इस समय प्रतिदिन छह सौ से सात सौ क्विंटल तौल हो पा रही है।
राभा सेंटर पर मौजूद किसानों वली हसन, प्रमोद व जीशान खां ने बताया कि पेमेंट में काटे जाने वाले चालीस रुपये किस बात के होते हैं इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वाहनों की कमी से तौल सुस्त रफ्तारी से हो रही है।
सेंटर इंचार्ज आदर्श बाजपेई के आठ सौ क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अनुसार प्रतिदिन सात सौ क्विंटल तक की तौल हो पा रही है। वहीं मझिया केंद्र पर भी गन्ने के भारी स्टाक लगे मिले। बड़ी संख्या में किसान तौल का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने यहां पर भी तौल में तेजी लाने की मांग की है।