फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " In the world of Hindi language is the ability to be '

‘हिंदी में विश्व की भाषा बनने की है क्षमता’

Mon, 14 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 14 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
" In the world of Hindi language is the ability to be '

हिंदी में विश्व मंच की भाषा बनने की सभी क्षमताएं

विज्ञापन
हैं। जरूरत है तो सिर्फ भारतीयों को इसे अपने दिलों में काबिज करने की। हिंदी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के समापन पर सोमवार को सदन सभागार में आयोजित आधुनिकता को हिंदी की देन विषयक संगोष्ठी में यह बात एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि विदेशी भाषाओं का दबदबा अपनी भाषा से कहीं ज्यादा है, पर सच यह भी है कि हिंदी हमारी जुबान पर भले ही कम हो, पर दिलों पर राज करती है। अध्यक्षता करते हुए भारत सरकार के पूर्व सलाहकार एसएन अग्निहोत्री ने कहा कि हिंदी साहित्य में लोक कल्याण का भाव निहित है।

उन्होंने कहा कि मीडिया, फिल्म, टेलीविजन के माध्यम द्वारा हिंदी ने आधुनिक भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। सदन अध्यक्ष अरुणेश बाजपेई ने सदन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और हिंदी की उपयोगिता के महत्व को समझाया। डा. आलोक टंडन ने कहा कि आधुुनिक शैली मात्र को अपनाना आधुनिकता नहीं है।

डा. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी व्यक्तित्व के निर्माण और विकास के साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण और एकीकरण में महती भूमिका का निर्वाह करती है। डा. शिव स्वरूप तिवारी ने आधुुनिक भारत के निर्माण में हिंदी की भूमिका को रेखांकित किया। संचालन महेश मिश्र ने किया।

इस मौके पर हुई जूनियर वर्ग बाल कवि दरबार में अचला शुक्ला प्रथम, अनुजा त्रिवेदी द्वितीय, शिखर मिश्रा व आनंद प्रकाश तिवारी को तृतीय घोषित किया गया। इसी क्रम में बाल कवि दरबार सीनियर वर्ग में शक्ति मिश्रा प्रथम, अंकिता त्रिवेदी द्वितीय एवं अंजली मिश्रा तृतीय रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमित कुमार, अंकिता शुक्ला व पूर्णाशी सिंह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed