{"_id":"a952f3365d46cd9bd7fe952ddbb38f0e","slug":"in-the-absence-of-confirmation-sweepers-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायीकरण न होने पर सफाई कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायीकरण न होने पर सफाई कर्मियों में रोष
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी न किए जाने पर रविवार को पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों ने रोष
विज्ञापन
व्यक्त किया। पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (सफाई कर्मी) संघ
ने बैठक करते हुए वेतन एरियर भी दीपावली से पहले दिलाने की मांग की। मांगें
पूरी न होने पर उच्चाधिकारियों व शासन को भी अवगत कराने की बात कही है।
संगठन की बैठक जिला अस्पताल परिसर में रविवार को हुई। बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियाें की तमाम मांगों का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है। तमाम मांग पत्र और ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन डीपीआरओ ध्यान नहीं दे रहे। बताया कि वर्ष 2013 से माह नवंबर 2014 तक का बकाया वेतन एरियर अभी
तक नहीं दिया गया। साथ ही अक्तूबर 2015 का वेतन माह की पंाच तारीख को दिया जाए और दीपावली का बोनस भी त्योहार से पहले दिया जाए। गत माहों एवं वर्षों के अकारण छूटे हुए वेतन भी दिए जाएं। साथ ही सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण भी किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगों को यदि नहीं माना गया तो वह शासन स्तर पर जाकर
उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएंगे। इसके अतिरिक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष मंशाराम राठौर को नियुक्त कर दिया। बताया निजी कारणों से वह परेशान हैं। इससे संगठन की कार्यवाही कार्यवाहक अध्यक्ष करेंगे। बैठक में तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।