फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   in road accident father killed, son sustained injuries

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Thu, 09 Sep 2021 08:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
in road accident father killed, son sustained injuries
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में कस्बे की महुआटोला चुंगी के पास बाइक सवार पिता और उसके दो पुत्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चालक और ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा कोला निवासी नंदराम (70) खेती करता था। कुछ दिनों से वह बीमार था। पुत्र कालीचरन (32) और नन्हेलाल (25) गुरुवार को नंदराम को लेकर ग्राम रामपुर हमजा एक कथित तांत्रिक के पास गए थे। तांत्रिक को दिखाकर तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में महुआटोला चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा कालीचरन उछलकर दूर जा गिरा, जबकि नंदराम और नन्हेलाल ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

गंभीर हालत में नंदराम और नन्हेलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने नंदराम को मृत घोषित कर दिया। नन्हेलाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। कालीचरन ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। शाहाबाद कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह संडीला औद्योगिक क्षेत्र में माल उतारने के बाद शाहजहांपुर जा रहा था। शाहजहांपुर में एक खाद फैक्टरी से उसे माल लोड करना था। दिन में नो एंट्री के चलते उक्त ट्रक सांडी रोड के जरिए शाहाबाद पहुंचा था और बाहर बाहर ही शाहजहांपुर जाने की फिराक में था, लेकिन महुआटोला चुंगी पर दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed