{"_id":"6145ef518ebc3e84885accf9","slug":"in-road-accident-farmer-killed-hardoi-news-knp652880757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-22- मृतक सरून की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में बेनीगंज मार्ग पर शिवनगरा चौराहा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने से युवक की मौत हो गई।
संडीला कस्बा के मोहल्ला इमलियाबाग निवासी सरून (27) शनिवार की शाम खेत देखकर घर आ रहा था। रास्ते में संडीला बेनीगंज मार्ग पर शिवनगरा चौराहा के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरून बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट न लगाए होनेे से सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन सीएचसी पहुुंच गए। मृतक के पिता वासुदेव ने बताया कि सरून के परिवार में पत्नी प्रियंका के अलावा तीन वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह खेती व मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करता था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक बेननीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।