फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In Pihani knock of dengue , Dr. vulnerable

पिहानी में डेंगू की दस्तक, डाक्टर चपेट में

Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
In Pihani knock of dengue , Dr. vulnerable
कस्बे के एक चिकित्सक के डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि हो गई है। इससे
विज्ञापन
लोगोें में यहां फैले बुखार को लेकर दहशत है। कई अन्य लोग भी विचित्र बुखार से पीड़ित होकर लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। लोगों ने नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन फागिंग कराए जाने की मांग की है।

मोहल्ला नागर निवासी डा. उसमान (30) पुत्र अब्दुस्समद गाजी 27 सितंबर को बुखार से पीड़ित होने पर लखनऊ के चरक हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हुए थे। 30 सितंबर को हुई जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि वहां के डा. पुनीत त्रिपाठी ने की है। इनकी मां जाकिया बेगम (45) को भी बुखार आने पर लखनऊ ले जाया गया है। उनकी जांच की रिपोर्ट नहीं आई हैं। इसी

परिवार के बसपा नेता हाफिज अब्दुल अहद का पुत्र अब्दुल खालिक (16) भी विचित्र बुखार की चपेट में है। उसे भी डेंगू की आशंका में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल रोड निवासी चुनमुन को भी बुखार में लखनऊ भर्ती कराया गया है। उसे भी डेंगू होने की खबरें हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस सप्ताह नगर के

मुजीबुल्लाह खां भी विचित्र बुखार में कई दिन हरदोई भर्ती रहे थे और उनकी प्लेटलेट्स काफी घट गईं थीं। इस तरह डेंगू के इस केस ने नागरिकोें की नींद उड़ा दी है। अवाम ने नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन फागिंग नहीं कराए जाने पर नाराजगी का इजहार करते हुए फागिंग व दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed