फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In one sided love, the girl was killed with a knife and then killed herself.

एक तरफा मोहब्बत में युवती की चाकू से हत्या फिर खुद को चाकू मार दी जान

Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
In one sided love, the girl was killed with a knife and then killed herself.
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया धर्मपुर में एकतरफा प्रेम में शनिवार को रिश्ते के चाचा ने सोते समय भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम तकिया धर्मपुर निवासी रोशनी (21) स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ वर्ष से दिल्ली में रहकर घरों में खाना बनाने का काम करती थी। होली पर वह गांव आई थी, तब से यहीं थी। शनिवार दोपहर बाद रोशनी कमरे में सो रही थी। मां तारावती और बहन चांदनी भी घर पर थीं। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनाखेड़ा निवासी विजय उर्फ इंतलिश (24) हाथ में चाकू लेकर घर में पहुंचा और रोशनी के सीने में वार कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने रोशनी और विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रोशनी के पिता हीरालाल ने बताया कि विजय उसका मौसेरा भाई है। वह कुछ समय से रोशनी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इसी के चलते उसने रोशनी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर माधौगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के बड़े भाई ने किया था आगाह
हीरालाल के अनुसार विजय के बड़े भाई विपिन ने शनिवार दोपहर लगभग एक बजे उन्हें फोन किया था। उसने कहा था कि विजय को शनिवार रात दिल्ली जाना है। दिल्ली जाने से पहले वह रोशनी और परिजनों पर हमला बोल सकता है। हीरालाल ने कहा कि वह सतर्क होते इससे पहले ही विजय ने घटना को अंजाम दे दिया।
दिल्ली से शुरू हुई थी एकतरफा मोहब्बत
हीरालाल ने बताया कि साले की पुत्री से विजय के बड़े भाई विपिन की शादी कराई थी। चार वर्ष पहले विपिन की पत्नी को बच्चा होना था। इसके चलते रोशनी को दिल्ली भेज दिया था। विजय भी दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। रोशनी भी दिल्ली में रहकर घरों में खाना बनाने का काम करने लगी। आरोप है कि विजय रोशनी को परेशान कर रहा था।

चार किलोमीटर पैदल चल पहुंचा हत्या करने
विजय का गांव सैदनाखेड़ा रोशनी के गांव तकिया धर्मपुर से लगभग चार किलोमीटर दूर है। आम तौर पर विजय तकिया धर्मपुर आने के लिए साइकिल या बाइक इस्तेमाल करता था, लेकिन शनिवार को उसके सिर पर खून सवार था। चार किलोमीटर पैदल चलकर वह तकिया धर्मपुर पहुंचा और घर में सो रही रोशनी के सीने में चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed