{"_id":"56face934f1c1bf433f00768","slug":"in-july-will-be-planting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में होगा पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध्ा प्लाटिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पौधरोपण समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर जिलाधिकारी ने चयनित स्थलों पर जुलाई में एक दिन में 14 लाख 73 हजार दो सौ 68 पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में जुलाई में एक ही दिन पर छह करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमें से जनपद में 14 लाख 73 हजार दो सौ 68 पौधे रोपित किए जाएंगे। ऐसे में पौधों को लगाने के लिए स्थान का चयन और गड्ढे खुदवाने का काम 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
एसडीओ वीरपाल ने बताया कि वन विभाग की ओर से 10.80 लाख, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र की ओर से 15 हजार, भारी उद्यम एवं लघु उद्योग की ओर से 2100, जिला उद्यान से 3434, जिला कृषि अधिकारी से 3434, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई और जल संसाधन से 2666, जिला विकास अधिकारी से 3 लाख 16 हजार 536, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कलेक्ट्रेट से 3333, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से 10666, अधिशासी अभियंता शारदा नहर से 16 हजार, सहायक निदेशक रेशम से 6766, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आठ हजार और जिला विद्यालय निरीक्षक से 5333 पौधों का रोपण किया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, वीके पोरवाल, वन विभाग से एके श्रीवास्तव, वीके सचान और आरके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन