फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In 606 panchayats, the responsible persons did not install the gateway mobile app

Hardoi News: 606 पंचायतों में जिम्मेदारों ने गेट-वे मोबाइल एप नहीं किया इंस्टाल

Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
In 606 panchayats, the responsible persons did not install the gateway mobile app
- डीपीआरओ ने जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायत गेट-वे मोबाइल एप इंस्टाल करने में ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। 1,293 में से 606 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने अभी तक एप इंस्टाल नहीं किया है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारियों से कहा है कि पंचायत सचिव के माध्यम से पंचायत सचिवों और प्रधानों के मोबाइल में एप इंस्टाल कराया जाए।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से जुड़ा पंचायत गेट-वे मोबाइल एप पंचायतीराज विभाग ने लांच किया है। एप को पंचायत सचिवों और प्रधानों के मोबाइल में इंस्टाल कराया जाना है। जिससे के प्रधानों और पंचायत सचिवों को यूजर नाम और लॉग-इन पासवर्ड भी दिए गए हैं। बताया कि ऑनलाइन समीक्षा में 1,293 में से 687 ग्राम पंचायतों ने पंचायत गेट-वे मोबाइल एप इंस्टाल करा लिया है। जबकि 606 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने एप इंस्टाल नहीं किया है। बताया कि पंचायतीराज विभाग के निदेशक भी एप इंस्टाल की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed