फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the purchase did not start till 19, then 20 will be jammed

19 तक नहीं शुरू हुई खरीद तो 20 को करेंगे चक्का जाम

Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the purchase did not start till 19, then 20 will be jammed
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें कई संचालित क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई यदि 19 अक्तूबर तक समस्त क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं शुरू की गई तो 20 अक्तूबर को किसान चक्का जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपे ज्ञापन में भाकियू अराजनैतिक टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि अभी तक जिले के आधे से ज्यादा सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त किसान धान की फसल को 1000 से 1100 में बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं जो क्रय केंद्र संचालित हैं, उनमें भी किसानों के धान को तौला नहीं जा रहा है। चार-पांच दिनों तक क्रय केंद्रों पर तौल के इंतजार में ट्रैक्टर ट्राली के साथ पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 19 अक्तूबर तक समस्त क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं शुरू हुई तो किसान 20 अक्तूबर से ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर चक्काजाम करने के लिए सड़कों पर उतारने को विवश होंगे। इस मौके पर बलकार सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed