{"_id":"68bc6da2685557212708f414","slug":"if-the-family-is-dissatisfied-then-the-administration-should-get-the-postmortem-done-again-rk-chaudhary-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136972-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन असंतुष्ट हैं तो प्रशासन दोबारा कराए पोस्टमार्टम : आरके चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन असंतुष्ट हैं तो प्रशासन दोबारा कराए पोस्टमार्टम : आरके चौधरी
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के जेहदीपुर गांव में युवक की मौत के मामले में राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी के नेतृत्व में युवक के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आरके चौधरी ने कहा कि युवक की हत्या की गई है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट हैं। ऐसे में जरूरी है कि शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराया जाए।
बीती 31 अगस्त को जेहदीपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ राहुल (22) अपने खेत गया था। देर रात उसका शव खेत के गलियारे में पड़ा मिला था। परिजनों ने पांच लोगाें को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट 31 अगस्त की रात ही दर्ज करा दी थी। एक सितंबर को पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में बिजली गिरने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। यह बात मृतक के परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।
बहरहाल इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, शकील नदवी, ब्रजेश वर्मा टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू समेत 11 नेता शामिल रहे। इन लोगों ने चंद्रशेखर के पिता बालकराम को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी मजबूती से परिवार के साथ है।