{"_id":"60086d678ebc3e34062444e7","slug":"i-am-co-sandila-straw-will-fill-straw-hardoi-news-knp6071574114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सीओ संडीला हूं। भूसा भर दूंगा भूसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं सीओ संडीला हूं। भूसा भर दूंगा भूसा
विज्ञापन
फोटो-26- सीओ संडीला की फेसबुक पोस्ट। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मैं सीओ संडीला हूं। भूसा भर दूंगा भूसा। ये जो ड्रामा कर रहे हैं आप... यह दो घंटे चलेगा, इसके बाद दो साल मेरा ड्रामा चलेगा, एनएसए लगाऊंगा। यह कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि भाजपा संडीला ग्रामीण के महामंत्री को दी गई सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव की नसीहत है।
मंगलवार देर शाम हुए विवाद के बाद बुधवार की सुबह सीओ ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस वक्तव्य से संबंधित वीडियो भी अपलोड कर दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद फिलहाल एके श्रीवास्तव को संडीला सीओ के पद से हटा दिया गया।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में 13 जनवरी की रात हुई मारपीट में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामचंद्र की सोमवार की रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में तनाव हो गया था।
विज्ञापन
लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को रामचंद्र का शव जब गांव लाया जा रहा था तो भाजपा संडीला ग्रामीण मंडल के महामंत्री विजय प्रताप सिंह भी साथ थे। विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार की देर शाम विधायक राजकुमार अग्रवाल और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ संडीला कोतवाली पहुंचकर सीओ एके श्रीवास्तव के विरुद्ध तहरीर दी थी।
इसमें सीओ पर मारपीट करने, डेढ़ घंटे तक कार में बंद रखने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर संडीला कोतवाली में रात 10 दस बजे तक भाजपाई डटे रहे और बंद कमरे में सीओ, एसडीएम की मौजूदगी में बातचीत भी हुई थी, लेकिन बातचीत पर सभी चुप्पी साधे रहे।
बुधवार की सुबह सीओ संडीला एके श्रीवास्तव ने घटना को लेकर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के साथ ही मंगलवार को विजय प्रताप सिंह से हुए विवाद के वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किए। उन्होंने यह भी लिखा कि अराजकता फैलाने वालों... कानून व्यवस्था हाथ में लेने से पहले 100 बार सोच लेना, मैं सीओ संडीला हूं।
अपलोड वीडियो में सीओ एके श्रीवास्तव भाजपा के मंडल महामंत्री को एनएसए लगाने की धमकी देते सहित कई अन्य टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फेसबुक पर की गई टिप्पणी और अपलोड किए गए वीडियो को न सिर्फ भाजपा के जिम्मेदारों ने गंभीरता से लिया, बल्कि विभागीय अधिकारी भी अंदरखाने नाखुश हो गए।
दोपहर में लगभग दो बजे अमित किशोर श्रीवास्तव को संडीला के सीओ पद से हटा दिया गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। संडीला में किसी सीओ की तैनाती नहीं हुई है और अग्रिम आदेश तक सीओ बघौली उमाशंकर सिंह सीओ संडीला का कामकाज देखेंगे।
एके श्रीवास्तव बोले
सीओ संडीला रहे अमित किशोर श्रीवास्तव ने विवाद पर कहा कि अराजकता तो किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शव के साथ आए लोग हरदोई-लखनऊ मार्ग जाम करने की कोशिश कर रहे थे। शव वाहन पर पथराव भी किया गया। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी करेंगे मामले की जांच
संडीला ग्रामीण के भाजपा महामंत्री विजय प्रताप सिंह द्वारा सीओ पर लगाए गए आरोपों और सीओ द्वारा फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो और टिप्पणी को लेकर विभागीय जांच भी होगी। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिलदेव सिंह को सौंपी है।
आक्रोशित भीड़ को धमकी देकर किया तितर-बितर
मंगलवार शाम तक मृतक रामचंद्र के परिजनों, ग्रामीणों और परिचितों द्वारा हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाए जाने की बात को सिरे से नकार रही पुलिस की हकीकत भी बुधवार को अपलोड किए गए वीडियो से सामने आ गई। वीडियो में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर भीड़ एकत्र होने, भीड़ को धमकाकर तितर-बितर करने का भी साफ पता चल रहा है।
बंद कमरे में बन गई थी बात, फेसबुक पोस्ट से बढ़ा आक्रोश
मंगलवार की रात भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, संजय सिंह, सिद्ध प्रताप मौर्य, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा की बंद कमरे में एसडीएम संडीला मनोज श्रीवास्तव, सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव और कोतवाल संडीला एसपी शुक्ला के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी।
इस दौरान कोई सार्थक हल तो नहीं निकला था, लेकिन अफसर अपनी राह और भाजपा नेता अपनी राह निकल गए थे। बुधवार सुबह जब संडीला सीओ की फेसबुक पोस्ट वायरल हुई तो फिर आग में घी पड़ गया।

फोटो- 27- सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव। संवाद- फोटो : HARDOI