फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband said, we need to talk alone, then cut her nose

Hardoi News: पति ने कहा, अकेले में बात करनी है, फिर नाक काट डाली

Mon, 29 Jul 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Husband said, we need to talk alone, then cut her nose
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के मोहल्ला जंगलिया में सुलह के लिए बातचीत के दौरान पति ने पत्नी की नाक काट ली। महिला को सीएचसी भेजा गया है, जबकि आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जंगलिया निवासी फरीदा का निकाह 17 साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा निवासी शकील के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। अब से कुछ माह पहले फरीदा दिल्ली में अपनी बहन के घर चली गई थी। पति शकील और जीजा माजिद के साथ फरीदा सोमवार को जंगलिया स्थित अपने मायके आई थी। महिला के बड़े भाई राजू और तैय्यब के साथ बैठकर सब लोगों में बातचीत हो रही थी। इसी बीच शकील ने कहा कि उसे फरीदा से अकेले में बात करनी है। इसके बाद शकील और फरीदा एक तरफ चले गए। यहीं शकील ने उसकी नाक का कुछ हिस्सा काटकर अलग कर दिया। फरीदा की तहरीर पर पुलिस ने पति शकील को हिरासत में ले लिया। फरीदा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed