फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband hangs when mother does not come from

मायके से न आने पर पति ने लगाई फांसी

Wed, 07 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 07 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband hangs when mother does not come from
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई।  सुरसा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा के युवक ने मायके से पत्नी के न आने से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा निवासी योगेंद्र ने बेटा सुधीर (22) की शादी पांच साल पहले बगदादपुर निवासी सुशीला के साथ की थी। उसके एक बेटा शिवम (3) और एक बेटी (2) शिवानी है। पिता योगेंद्र ने बताया कि पिछले एक साल से छोटी- छोटी बातों को लेकर बहू सुधीर से झगड़ती रहती थी।
विज्ञापन


दीपावली से दो दिन पहले दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। इसके चलते सुशीला बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से सुधीर कई बार बहू को लेने गया। उसके काफी समझाने के बाद भी बहू नहीं आई। सुधीर पिछले एक महीना से फोन पर बहू से मायके आने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 6 बजे उसने बहू को फोन किया और बच्चों के साथ आने को कहा। उसने आने से इनकार कर दिया था। पिता ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह बाहर चारपाई डाल कर लेटा था। सुधीर ने भी अपनी चारपाई पास में डाली थी। उसने बताया था कि सुशीला ने आने से इनकार कर दिया था।


योगेंद्र ने बताया कि मंगलवार करीब छह बजे उठा तो सुधीर चारपाई पर नहीं था। लगभग सात बजे खेतों की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अरविंद राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed