{"_id":"fb81e941ff63f551254a4ba116752a55","slug":"hriawan-sugar-mill-sugar-crushing-season-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियावां चीनी मिल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियावां चीनी मिल का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएससीएल शुगर चीनी मिल के पेराई सत्र का मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश मिश्रा फीता काटकर उद्घाटन किया। आचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर डीएम ने सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लेकर मिल में आने वाले किसान श्रीकृष्ण का माला पहनाकर स्वागत किया। बैलों की जोड़ी को भी माला पहना मिठाई खिलाई गई। डीएम ने किसान श्रीकृष्ण को पुरस्कार दिया। इसके बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर चीनी मिल चलाया गया।
जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने चीनी मिल कर्मियों से कई मिल के संचालन व गन्ना आदि विषय पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चीनी मिल हरियावां में होने से आसपास के गन्ना किसानों को गन्ने की खपत के साथ-साथ उसके अच्छे दाम भी मिलते है। जिससे किसानों को गरीबी भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने से मुंह न मोड़े और वह लोग गन्ने की खेती करते रहे।
चीनी मिल के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने बताया कि इस वर्ष की गन्ना पेराई का सत्र करीब 80 लाख क्विंटल रखा गया है। इस दौरान डीएससीएल शुगर हरियावां के प्रबंधक प्रदीप त्यागी,गन्ना वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष खोखर, वरिष्ठ प्रबंधक एसके चक्रवर्ती,वीके त्यागी,चंद्रहास,चंद्रवीर, संजय,पुनीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब किसानों को पर्चियों का इंतजार
चीनी मिल का पेराई सत्र भले ही ऊपरी दबाव के चलते शुरु करा दिया गया हो। लेकिन चीनी मिल के परिसर में गन्ने की ट्राली देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह सिर्फ रस्म अदायगी ही की जा रही है। वहीं कई अधिकारी आपस में बात करते दिख रहे थे कि इस सप्ताह ऐसी ही चीनी मिल चलेगी। वहीं आसपास के गन्ना किसानों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। वहीं चीनी मिल द्वारा अगले सप्ताह से ही सही ढंग से पर्ची मिलना शुरु होंगी।